रुडकी, अप्रैल 2 -- घाड़ क्षेत्र के ग्राम डाडा जलालपुर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जय श्री राम और जय बालाजी के जयकारों से मालौल गूंज उठा। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। डाडा पट्टी के प्राचीन बालाजी मंदिर से गुरुवार सुबह 11 बजे गांव विधि-विधान के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। पूरी यात्रा के दौरान गांव की गलियां जय श्री राम और जय बालाजी के जयकारों से गुंजायमान रहीं। ग्रामीणों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। लोग बालाजी के भजनों पर नाचते-गाते और झूमते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा हसनपुर, मदनपुर, फर्कपुर और बहबलपुर होते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.