रामगढ़, अप्रैल 30 -- गिद्दी निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन लिए प्रथम दो बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना हेतु प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कुल गठित चार बैचों में से दो बैचों प्रगणकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया ने समापन भाषण दिया। उन्होंने जनगणना 2027 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसमें सभी लोगों के सहयोग करने के लिए अपील किया। इस दौरान उपस्थित प्रखंड के पदाधिकारी, कर्मी, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और आम नागरिकों को भारत की जनगणना 2027 के लिए सेवा भाव शपथ प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। यह भी पढ़ें- सुन्दरपहाड़ी में जनगणना का प्रथम बैच का प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.