रामगढ़, फरवरी 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी पंचायत के मुखिया लखनलाल महतो ने हजारीबाग उपायुक्त को पत्र देकर डाड़ी पंचायत में साबुन बनाने के लिए भवन और मशीन लगाने की मांग किया है। मुखिया लखनलाल महतो ने कहा कि 3 वर्ष पहले डीएमएफटी मद से डाड़ी पंचायत में दो योजना चालू करने की मांग किया था। जिसमें साबुन बनाने के लिए मशीन लगाने और पुस्तकालय भवन बनाने की मांग थी। जिसे अब तक कार्यरुप देने की योजना नहीं बना है। मांग पत्र में कहा कि भवन तो बन कर तैयार है पर साबुन बनाने की उपकरण नहीं लगाए गए हैं और न ही पुस्तकालय चालू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.