रामगढ़, मार्च 10 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी बीडीओ अनुप्रिया ने मंगलवार को रबोध पंचायत का निरीक्षण किया। डाड़ी बीडीओ अनुप्रिया ने पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना का निरीक्षण किया। जिसमें लंबित आवासों को जांच कर समय पर पूरा करने के लिए निर्देश दिया। साथ ही पंचायत कर्मियों को पंचायत के सभी योग्य नागरिकों को योजनाएं का लाभ दिए जाने की भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए बीएलओ के उपलब्ध कराए गए एएसडी मतदाताओं की सूची का भी सत्यापन किया। इस क्रम में उन्होंने रबोध स्वास्थ्य उपकेंद्र में उपलब्ध सुविधाएं लोगों को सुचारू रूप से उपलब्ध हो पा रहा है कि नहीं आदि की भी जांच किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...