डाड़ी बीडीओ ने गिद्दी में जलमीनार का निरीक्षण की
रामगढ़, मई 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया ने शनिवार को गिद्दी ख पंचायत में 14वें वित्त से लगे जलमीनार का निरीक्षण किया। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान जल मीनार के खराब पाए गए उपकरण को संबंधित अभियंता को जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्दी ख पंचायत भवन का भी निरीक्षण की और वहां कार्यरत कर्मियों की बायोमेट्रिक से बनने वाली उपस्थिति विवरणी की जांच की। यहां भीएलई को तकनीकी जानकारी अच्छे से रखने के निर्देश दिया। उन्होनें पंचायत कर्मिया को बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने का भी निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.