डाड़ी बीडीओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया
रामगढ़, अप्रैल 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया ने सोमवार को प्रखंड में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन, रजिस्टर, दवा वितरण, साफ-सफाई, पंजी संधारण, टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर बीपीएम उज्ज्वल कुमार, चिकित्सक शकील अहमद, लैब तकनीशियन अजय कुमार, एएनएम यशोदा कुमारी, एसटीएस आनंद कुमार राणा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.