रामगढ़, अप्रैल 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया ने शुक्रवार को टोंगी पंचायत के बसरिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में कुछ कमियां पाई और दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी के अभिकर्ता को प्लास्टर करने और खिड़की दरवाजे का रंग रोगन दो दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया है। डाड़ी बीडीओ ने गांव में आरसीसी बेंच और चापानलों का भी जानकारी लिया। इस अवसर पर प्रकाश कुमार कनीय अभियंता दिनेश दास, उज्जवल कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...