रामगढ़, अगस्त 20 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि।बीआरसी भवन डाड़ी में बुधवार को एक दिवसीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग और संपर्क फाउंडेशन ने संयुक्त रुप से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को अधिक प्रभावी, डिजिटल और रोचक बनाने के लिए प्रशिक्षण दी गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आधुनिक शिक्षण तकनीकों, ऑडियो-विजुअल टूल्स एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग से बच्चों के सीखने की क्षमता में गुणात्मक वृद्धि करना था। इस प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 21 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण देने का कार्य बिष्णु मिश्रा, विक्की कुमार और आलोक कुमार ने किया। शिक्षकों को विज्ञान विषय को सरल, रोचक एवं गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: विद्यार्थियों...