रामगढ़, जनवरी 29 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी कमलकांत वर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर अंचल अधिकारी कमलकांत वर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए किसानो को कार्यशाला में शामिल होकर उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही किसानों को नई तकनीक से कृषि करने के लिए प्रयास करने, नई तकनीक का इस्तेमाल करने और नई जानकारी लेने की बात कही गई। इस अवसर पर किसानो को सोलर पम्पसेट, मनरेगा कूप पंपसेट, डिजिटल सर्वे, मिट्टी जांच, केसीसी, रबी फसल सुरक्षा आदि विषयों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, ड़ाड़ी मुखिया लखनलाल महतो, अनिल सिन्हा, अजित तिवारी, तूफानी राम, रूपलाल बेदिया, सकलदेव महतो, बलदेव महतो, अखिलेश महतो, गंगेश्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.