रामगढ़, मार्च 9 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के मनरेगा कर्मी लंबित मानदेय की भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। हड़ताल कर्मियों ने बताया झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के हड़ताल के आह्वान पर डाड़ी प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं। इन्होंने कहा सरकार ने उनकी मांगों पर सार्थक पहल नहीं किया तो वह सभी 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। हड़ताल करने में बीपीओ श्यामदेव वर्मा, एई अमित तिग्गा, जेई दिव्यांश, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, अरविंद कुमार, रोजगार सेवक कुलदीप प्रसाद, समीर आलम, जगरनाथ महतो, दीपक कुमार, अजय कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.