रामगढ़, नवम्बर 15 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह सह बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत डाड़ी बीडीओ अनुप्रिया, सीओ केके वर्मा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष लखनलाल महतो, प्रमुख दीपा देवी, उपप्रमुख सुमन देवी आदि ने दीप जलाकर किया। इसके पहले उक्त सभी ने गिद्दी सी स्टैंड में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गणमान्य लोगों ने समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रखंड के 598 झारखंड आंदोलन कारियों को फुलमाला गुलदस्ता भेंट कर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में झारखंड राज्य स्थापना रजत जयंती को लेकर पिछले दिनो से प्रखंड में चल रहे विभिन्न कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.