कौशाम्बी, फरवरी 18 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की लापरवाही से एक ही कॉलेज के हाईस्कूल के 10 व इंटरमीडिएट के 74 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा से वंचित हो गए हैं। इनका डाटा डिलीट होने की वजह से प्रवेश पत्र नहीं जारी हो सका। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने परीक्षा के पहले दिन कॉलेज पहुंचकर हंगामा करने लगे। जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को शांत कराया। मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने इसे विभाग की लापरवाही बता रहा है। जबकि मामले में यूपी बोर्ड का कहना है कि जिन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ है तो प्रवेश पत्र कहां से जनरेट होगा। मातृभूमि इंटर कॉलेज शमसाबाद के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो गया। इस कॉलेज में कक्षा नौ के 15, कक्षा दस के 33, कक्षा-11 के 65 और कक्षा 12 के 165 छात्रो...