अररिया, अप्रैल 11 -- भरगामा, एक संवाददाता जयनगर पंचायत के ऑपरेटर शुक्रवार को दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में भरगामा थाना पहुंचे। बता दें कि गुरुवार की शाम डाटा ऑपरेटर कन्हैया कुमार के कथित अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग का था। इसमें युवक और युवती ने अपनी सहमति से परिवार के समक्ष मंदिर में शादी रचा ली। बताया जाता है कि कन्हैया कुमार और आरती कुमारी के बीच पिछले काफी समय से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि कुछ पारिवारिक कारणों से शादी में विलंब हो रहा था। इसी बीच दोनों ने आपसी सहमति से घर छोड़कर सोहटा स्थित एक मंदिर में विवाह करने का निर्णय लिया। इधर कन्हैया कुमार के अचानक लापता होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने इसे अपहरण की घटना समझकर भरगामा थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.