अररिया, अप्रैल 10 -- भरगामा। निज संवाददाता गुरुवार की शाम एक डाटा एंट्री ऑपरेटर के कथित अपहरण की सूचना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। जयनगर पंचायत में कार्यरत कर्मी अपनी काम समाप्त कर लौट रहा था, तभी पंचायत भवन से महज 500 मीटर आगे पर भरगामा-सैफगंज भाया महथावा बाजार सड़क मार्ग पर परिहारी वितरणी छोटी नहर के समीप पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोक लिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद से डाटा एंट्री ऑपरेटर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जयनगर पंचायत भवन में कार्यरत डाटा ऑपरेटर कन्हैया कुमार गुरुवार को करीब 5:30 बजे अपने दैनिक कार्यों का निष्पादन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार्यस्थल से करीब 500 गज की दूरी पर परिहारी बितरणी छोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.