डाटा इंट्री ऑपरेटर की लूटपाट के दौरान हत्या में तीन को आजीवन कारावास
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांटी थाना क्षेत्र में छपरा काली मंदिर के पास लूटपाट के दौरान डेढ़ वर्ष पहले डाटा इंट्री ऑपरेटर दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या में तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा पाने वालों में मीनापुर के खरिका गांव का चंदन कुमार, बंगलापर गांव का राहुल कुमार व राजा कुमार शामिल हैं। चंदन पर 15 हजार और राहुल व राजा पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। सेशन-ट्रायल के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय दशरथ मिश्र ने शुक्रवार को सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक पुनीतलाल यादव ने बताया कि मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई करा कर दोषियों को सजा दिलाई गई है. यह भी पढ़ें- डाटा इंट्री ऑपरेटर की लूटपाट के दौरान हत्या में तीन को आजीवन कारावासपत्नी ने कराई थी एफआईआर : डाटा इंट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.