मधुबनी, अगस्त 11 -- मधुबनी। राज्यस्तरीय डाटा इंट्री ऑपरेटर एकता मंच (बेल्ट्रान) की ओर से जिला स्तरीय बैठक मधुबनी में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अगस्त क्रांति दिवस पर कर्मचारियों ने सौंपा 32 सूत्री मांगपत्रबैठक का उद्देश्य अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार झा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर एवं अन्य आईटी कर्मियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, लंबित मांगों पर चर्चा तथा आगे की सामूहिक रणनीति तय करना था। बैठक में कर्मियों ने कहा कि लगभग 20 वर्षों से सरकारी विभागों में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के बावजूद बेल्ट्रॉन कर्मियों को उनकी सेवा के अनुरूप सम्मानजनक वेतन, सेवा सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा ह...