डाक से भेजें दवाई और जूस, उत्तराखंड में लिक्विड पार्सल सेवा शुरू
देहरादून, जुलाई 17 -- देहरादून। उत्तराखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब वे डाक के माध्यम से दवाइयां, जूस, सिरप और तेल जैसी तरल सामग्री (लिक्विड) भी पार्सल कर सकेंगे। डाक विभाग ने इस विशेष सेवा की शुरुआत देहरादून जीपीओ से कर दी है, जहां से पहले केवल 'गंगाजल' भेजने की ही अनुमति थी। निदेशक डाक सेवाएं दिनेश मिस्त्री ने बताया कि जल्द ही यह सेवा प्रदेश के सभी बड़े डाकघरों में शुरू की जाएगी। पार्सल सुरक्षित रहें, इसके लिए विशेष लीक-प्रूफ पैकेजिंग की व्यवस्था की गई है। इस पहल से विशेषकर पहाड़ी व दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.