दुमका, मार्च 15 -- दुमका, प्रतिनिधि। कन्वेंशन सेंटर दुमका में डाक विभाग संताल परगना प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी डाकघरों के डाकपालों के साथ एक समीक्षा बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनरल झारखंड परिमंडल रांची के मुख्य पोस्टमास्टर संजीव रंजन ने की। मौके पर उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि डाक सेवाओं को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे डाक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करें और लोगों की शिकायतों का निपटारा समय पर करें। उन्होंने हर घर डाकघर के उद्देश्य को साकार करने के लिए सभी से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मुख्य डाक महाध्यक्ष द्वारा एक-एक कर ...