डाक विभाग 520 रुपये में देगा खास गिफ्ट पैक
नैनीताल, अगस्त 22 -- नैनीताल। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने इस बार भाई-बहन के अटूट रिश्ते को खास बनाने के लिए आकर्षक गिफ्ट बॉक्स तैयार किया है। 520 रुपये कीमत वाले इस प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स की नैनीताल में भी खूब बिक्री हो रही है। हेड पोस्ट ऑफिस नैनीताल के पोस्ट मास्टर इंद्र कुमार दास ने बताया, कि पहली बार तैयार किए गए इस गिफ्ट बॉक्स में दो आकर्षक राखियों के साथ पारंपरिक अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और की-रिंग शामिल हैं। सभी डाकघरों में यह गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: रक्षाबंधन पर घर बैठे हो रही राखियों की ऑनलाइन डिलीवरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.