डाक विभाग से राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की छूट
धनबाद, अगस्त 14 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। डाक विभाग ने राखी को सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। धनबाद और बोकारो प्रधान डाकघर, 81 उप डाकघरों व 244 शाखा डाकघरों में राखी बुकिंग की व्यवस्था की गई है। विभाग की ओर से वाटरप्रूफ राखी लिफाफा मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं राखी मेल के तहत इनलैंड स्पीड पोस्ट डोकोमेंट पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की विशेष छूट 12 अगस्त से दी जा रही है। इसके लिए लिफाफे के सामने स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है। यह जानकारी वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने दी। यह भी पढ़ें- Dumka News: राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन उन्होंने कहा कि धनबाद-बोकारो प्रधान डाक घर में राखी बुकिंग के लिए काउंटर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा धनबाद मंडल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.