मुजफ्फरपुर, जून 18 -- रेल डाक सेवा (आरएमएस) का मुजफ्फरपुर 'यू' मण्डल अब डाकघर की सेवाओं को फ्रेंचाइजी के माध्यम से भी उपलब्ध कराएगा। ऐसा करने का निर्णय डाक सेवाओं का विस्तार दूर-दराज और स्थानीय इलाकों में करना है। साथ ही युवाओं के बीच स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए उनके लिए आमदनी का स्रोत विकसित करना है। इससे नौकरी की तैयारी कर करे युवाओं को अपने गांव में सभी प्रकार की डाक सेवाएं आसानी मिल पाएंगी। इसकी जानकारी आरएमएसम यू मंडल के अधीक्षक आशुतोष आदित्य ने गुरुवार को दी। बताया कि इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी महज एक आवेदन देकर डाकघर की फ्रेंचाइजी ले सकता है। इसके साथ ही वह अपने क्षेत्र में पोस्टल सेवाएं प्रदान कर स्वरोजगार से जुड़ सकता है। यह योजना मुख्य रूप से उन क्षेत्रों के लिए लागू की गई है, जहां फिलहाल सीधे डाक सेवाएं उपलब्ध कराना व्यावहारिक न...