डाक विभाग में बड़ा गड़बड़झाला; इनाम पाने के लिए अधिकारियों ने एक ग्राहक का हजारों खाता खोला
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- डाक विभाग में बड़ा गड़बड़झाला उजागर हुआ है। विभागीय अधिकारियों ने रिकार्ड बनाकर चैंपियनशिप जीतने के लिए नियमों को ताक पर रखकर एक ही व्यक्ति का हजारों खाता खोल दिया। इससे वह प्रतियोगिता जीतने सफल भी हुए। इसका खुलासा तब हुआ जब विभाग ने नया खाता खोलने वाली प्रतियोगिता की समीक्षा की। डाक विभाग का उत्तरी डाक परिमंडल हमेशा किसी न किसी कारणों से विवादों में बना रहता है। कभी कर्मचारियों की बहाली तो कभी फर्जी खातों से लाखों रुपये की अवैध निकासी के कारण। इस बार मामला नया खाता खोलने की प्रतियोगिता में देशभर में चैंपियन बनने से जुड़ा है। मामले में नार्थ बिहार फिलाटेलिस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष और आरटीआई कार्यकर्ता आचार्य चंद्रकिशोर पाराशर ने गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय सहित विभागीय मंत्री और अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.