डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख से अधिक की ठगी, मुकदमा
वाराणसी, जून 19 -- चौबेपुर, संवाद। डाक विभाग में बीपीएम (ब्रांच पोस्ट मास्टर) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर अदालत के आदेश पर चौबेपुर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।व्यासपुर निवासी अंबरीश कुमार चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार प्रिंस दुबे उर्फ प्रवीण दुबे ने यह कहकर विश्वास में लिया कि उसका साला डाक विभाग में इंस्पेक्टर है और वह उन्हें डाक विभाग में बीपीएम पद पर स्थायी नौकरी दिला सकता है। इसके एवज में 10 से 15 लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई। आरोपियों की बातों में आकर अंबरीश ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 10,20,055 रुपये उन्हें दे दिए।आरोप है कि रुपये लेने के बाद उन्हें एक हस्ताक्षरयुक्त जॉइनिंग लेटर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.