डाक विभाग में गंगाजल की बिक्री शुरू
गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर। सावन माह में गंगोत्री के गंगाजल की बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग ने प्रधान डाकघर में पर्याप्त स्टॉक रखने के साथ ही मुख्यालय को अतिरिक्त आपूर्ति के लिए ऑर्डर भी भेज दिया है। डाक विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रधान डाकघर में 250 एमएल की गंगाजल की एक हजार से अधिक बोतलें उपलब्ध हैं। प्रधान डाकघर के डिप्टी पोस्टमास्टर अजय कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग 30 रुपये में 250 एमएल की गंगाजल की बोतल उपलब्ध करा रहा है। देवालयों पर भी डाक विभाग की ओर से गंगाजल बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सिमरिया गंगा तट पर श्रावणी मेला की तैयारी एक सप्ताह के भीतर पूरा करें: डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.