हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। भारतीय डाक विभाग युवाओं को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं से जुड़ कर कमाई करने का मौका उपलब्ध करवा रहा है। जनपद में 100 युवाओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इच्छुक अभ्यर्थियों से वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डाक विभाग के देवेंद्र सिंह ने बताया, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इस पद के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है। शैक्षिक योग्यता के रूप में कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया में बेरोजगार युवक-युवतियां, पूर्व सैनिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्य सहित कोई भी आवेदन कर सकता है। डाक विभाग चयनित अभ्यर्थियों को अपनी अन्य योजनाओं से भी जोड़ कर अपने व्यवसाय को बढ़ाने के साथ ही अभ्यर्थियों की आय बढ़ाने का भी काम करेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.