डाक विभाग में अधिकारियों के काम का एक समान होगा बंटवारा
धनबाद, सितम्बर 25 -- डाक विभाग के मंडलीय कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र को लेकर अब एक समान व्यवस्था लागू की जाएगी। धनबाद मंडल समेत देशभर के डाक परिमंडल, क्षेत्रीय कार्यालय, डाक मंडल, आरएमएस मंडलों में अधिकारियों की तैनाती व काम के बंटवारे को व्यवस्थित करने का फैसला लिया गया है। विभाग ने सभी परिमंडलों को नई व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू करने का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन की रिपोर्ट पांच अक्तूबर तक भेजनी होगी। नई व्यवस्था के तहत परिमंडल कार्यालयों में तैनात समूह अधिकारियों को समान कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियां दी जाएंगी। हालांकि स्थानीय जरूरत के अनुसार अधिकारियों को अतिरिक्त शाखाओं की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकेगी。
नए तैनाती मॉडल डाक मंडलीय कार्यालयों में अधिकारियों की तैनाती के लिए विभाग ने दो मॉडल तैयार किए हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.