चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा। भारतीय डाक द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त बीएड सेमेस्टर चतुर्थ की छात्रा सौम्या जागृति गिरी को सम्मानित किया गया। बीएड विभाग के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित कार्यक्रम में चाईबासा डाकघर से आए महेंद्र कुमार दास, पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर तथा संजय कुमार रजक ईएमई (मार्केटिंग ) ने पोस्ट ऑफिस के विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने सौम्या को बधाई दी और साथ ही साथ जूनियर छात्राओं को उससे प्रेरणा लेने की सीख दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.