बोकारो, फरवरी 9 -- डाक विभाग ने सोमवार को चास प्रखंड के कनारी पश्चिमी पंचायत भवन में आमजन को डाकघर से मिलने वाली बिभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में सहायक डाक अधीक्षक अभिजीत रंजन ने लोगों को बताया ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना से कई फायदे हैं , इसे जरूर कराएं। साथ ही बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना है। जिनके घर में बेटी है वे उसके शादी या अच्छे केरियर के लिए थोड़ी थोड़ी बचत अभी से ही कर सकते हैं। योजनाएं भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड डाक घर में बन रहा है। बचत खाता के माध्यम से अच्छी ब्याज दरों का लाभ मिलता है। मौके पर गोबिंद कुमार , अभिषेक कुमार , कुंडोरी बीपीएम मोनाली , मानगो बीपीएम सुहानी कुमारी , एपीएम जयप्रकाश मंडल , अनिल मरांडी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...