डाक विभाग गुरुग्राम-रेवाड़ी जिले में महाबचत उत्सव मनाएगा
गुड़गांव, अगस्त 17 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। डाक विभाग की ओर से गुरुग्राम-रेवाड़ी जिले में महाबचन उत्सव मनाया जाएगा। 20 से 22 अगस्त तक बेहतर कल की ओर से महत्वपूर्ण कदम होगा। इसमें लोगों को डाक विभाग के विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। विभाग की डिजिटल सेवाओं और बचत योजनाओं बढ़ावा देना है। गुरुग्राम के डाकघर के प्रवर अधीक्षक ने कहा कि गुरुग्राम और रेवाड़ी जिले में तीन दिवसीय महाबचत उत्सव अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोग अपने भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध दिशा में ले सकते हैं। डाकघर के बचत खातों के लाभ लिया जा सकता है। इसमें खाता खोलना, न्यूनतम कागजात से लेकर सभी आयु वर्ग के लिए योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। यह भी पढ़ें- डाक विभाग शुरू करेगा पत्र लेखन प्रतियोगिता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.