डाक विभाग के सीनियर अकाउंटेंट को घर में चाकू से गोदा, पत्नी और जिम ट्रेनर पकड़े; गाजियाबाद में सनसनीखेज कांड
गाजियाबाद, अक्टूबर 27 -- गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-एक में सोमवार तड़के दिल्ली स्थित डाक विभाग में तैनात सीनियर अकाउंटेंट शशांक पर पत्नी के जिम ट्रेनर द्वारा सोते वक्त घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने उन पर चाकू से दर्जनभर वार किए। अकाउंटेंट को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अकाउंटेंट की पत्नी और एक जिम ट्रेनर को हिरासत में लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पत्नी और जिम ट्रेनर के बीच संबंध होने और हत्या की साजिश रचने की बात सामने आई है। मूलरूप से झांसी के रहने वाले सीनियर अकाउंटेंट वसुंधरा सेक्टर-एक में पत्नी और बेटी के साथ किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, अकाउंटेंट की पत्नी वसुंधरा स्थित फिटनेस हेड क्वार्टर जिम में नियमित रूप से जाती है। शामली के बझेड़ी गांव का रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.