मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। प्रधान डाकघर परिसर में गुरुवार को विभाग द्वारा डाक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना से पहुंची डाक चौपाल की गाड़ी द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं पर आधारित लधु फिल्म दिखाया गया। मौके पर डाक अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि आज डाक विभाग का सभी कामकाज ऑन लाइन हो रहा है। इससे ग्राहकों का जहां काम आसान हुआ है वहीं विभाग के कामकाज में पारदर्शिता आई है। उन्होंने विभाग द्वारा जनजागरूकता को पहुंचे डाक चौपाल वाहन का स्वागत किया एवं उसके उद्देश्यों से अवगत कराया। सहायक डाकपाल महेश कुमार महतो ने कहा कि डाक विभाग में कन्या समृद्वि योजना, पीएलआई, आरपीएलआई सहित कई लाभकारी योजनाएं लाभकारी है। प्रभारी पोस्ट मास्टर चन्द्रानंद झा ने कहा कि डाक विभाग में निवेश एवं इसकी सभी सेवाएं सुरक्षित एवं विश्वसनीय है। वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.