औरंगाबाद, मई 2 -- डाक प्रमंडल, औरंगाबाद द्वारा शुक्रवार को टाउन हॉल में वार्षिक व्यवसाय बैठक सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एम. यू. अब्दाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में विगत वित्तीय वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया।

उपलब्धियों की चर्चा डाक अधीक्षक प्रिय रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रमंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बताया कि डाकघर बचत बैंक के क्षेत्र में औरंगाबाद कचहरी डाकघर ने लक्ष्य का 1200 प्रतिशत प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि औरंगाबाद प्रधान डाकघर ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। पुरस्कारों में डाकघर बचत खाता उपडाकघर श्रेणी में रफ...