डाक विभाग की राखी बनाओ प्रतियोगिता
दुमका, अगस्त 14 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। डाक विभाग द्वारा आयोजित राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता के तहत ज्ञानलोक शिक्षण संस्थान और बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय, रामगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखियाँ बनाईं। बच्चों ने इन राखियों को देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों, विशेष रूप से इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी के जवानों को समर्पित किया तथा राखियों के साथ शुभकामना एवं देशभक्ति से जुड़े संदेश भी लिखे। यह भी पढ़ें- डाक विभाग से राखी भेजने पर 10 प्रतिशत की छूट यह भी पढ़ें- Dumka News: राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.