डाक विभाग की नई पहल, अब स्कूल से ही राखी होगी स्पीड पोस्ट
चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर भारतीय डाक विभाग ने एक अनूठी पहल शुरू की है। अब छात्राओं को अपने भाइयों तक राखी पहुंचाने के लिए डाकघर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डाक विभाग की टीम स्वयं विद्यालयों में पहुंचकर छात्राओं द्वारा तैयार राखियों और उनके पत्रों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से देशभर में भेजने की व्यवस्था कर रही है। इस अभियान के तहत चक्रधरपुर डाकघर की ओर से सरकारी एवं निजी विद्यालयों में राखी बनाओ और डाक से भेजो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उन्हें भारतीय डाक सेवा से जोड़ना तथा पत्र लेखन और पारंपरिक डाक संस्कृति के महत्व से अवगत कराना है। इसी क्रम में हथिया गांव स्थित फोकस परसोना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.