लखनऊ, फरवरी 5 -- साइबर ठगों ने डाक विभाग कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति से साइबर ठगी की वारदात अंजाम दी। साइबर ठगों ने पार्सल डिलीवरी के नाम पर झांसा देकर पीड़ित के बैंक खाते से 95 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल और खातों के ट्रांजेक्शन डिटेल की जांच में जुटी है। निजामपुर मल्हौर निवासी विजय कृष्ण सिंह की तहरीर के अनुसार दो फरवरी की सुबह वह इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर स्पीड़ पोस्ट पर अपने स्पीड़ पोस्ट का स्टेटस चेक कर रहे थे। इस दौरान उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और कॉलर ने खुद को डाक विभाग का कर्मचारी बताया। काल करने वाले ने कहा कि पार्सल की डिलीवरी करने के लिए 5 रुपए का शुल्क जमा करना होगा। कॉलर ने पीड़ित को वीडियो कॉल के जरिए निर्देश देकर यूपीआई के जरिए भुगतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.