हमीरपुर, मई 6 -- हमीरपुर। डाक वितरण के नाम पर बरती जा रही लापरवाही से परेशान महिला ने डाक अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का कहना है कि डाक लेने के लिए उसे डाकघर बुलाया जा रहा है। सिविल सर्जन बंगला निवासी भारती देवी पत्नी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके पते पर डाक आनी थी। जो प्रधान डाकघर में आने के बाद उसको फोन करके डाकघर आकर डाक लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जब उसने दिये गए पते पर डाक पहुंचाने की बात कही तो डाकिया द्वारा डाक वापस करने की धमकी दी जा रही है। जिससे परेशान महिला ने बुधवार को प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक से शिकायत कर डाक वितरण में लगे कर्मचारी के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है। यह भी पढ़ें- डाक सहायक ने महिला कर्मचारी समेत 12 पर कराया केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...