हजारीबाग, मई 19 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। मंगलवार को डाक विभाग के बरकट्ठा उपडाकघर से डाकमेला को लेकर ग्रामीण डाक जीवन बीमा प्रचार गाड़ी को हरि झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि मेल ओवरसियर रंजन कुमार गुप्ता, बरकट्ठा उपडाकपाल बाबूलाल सिंह, सहायक डाकपाल श्याम सुन्दर यादव ने रवाना किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रंजन कुमार ने बताया कि डाकघर द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार गाड़ी से विस्तार पूर्वक बताया जाएगा। कहा डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा करवाने के लिए लोंगो को प्रचार वाहन के माध्यम से समझाया और बताया जाएगा। ग्रामीण डाक जीवन बीमा भारत सरकार की कम प्रीमियम में अधिक बोनस देने वाली, सबसे पुरानी, भरोसेमंद, सुरक्षित, महत्वाकांक्षी लाभकारी योजना है। बताया कि भारत सरकार के संचार मंत्रालय डाक विभाग द्वारा 21 मई को पूरे भारत क...