डाक बिना सीमांकन, लोगों में आक्रोश
किशनगंज, अप्रैल 2 -- ठाकुरगंज। नगर के स्टेशन रोड स्थित गुदरी बाजार की डाक बिना सीमांकन कराए जाने का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। गुरुवार को आक्रोशित लोगों ने नगर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी इरफान आलम के कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और निष्पक्ष जांच कराकर सीमांकन करने की बात कही है। आवेदन में कहा गया है कि गुदरी बाजार का हर वर्ष डाक के माध्यम से आवंटन किया जाता है, लेकिन आज तक बाजार का विधिवत सीमांकन नहीं कराया गया है। सीमांकन के अभाव में बाजार की स्पष्ट सीमा तय नहीं हो पाती, जिससे राजस्व हानि की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही अतिक्रमण बढ़ने और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना सीमांकन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.