लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता डाक बांटने में लापरवाही बरतना पोस्टमैन को महंगा पड़ गया। मानकनगर उप डाकघर में तैनात पोस्टमैन बाराती लाल को डाक बांटने में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्यलय परिक्षेत्र के पोस्ट मारस्टर जनरल सुनील कुमार राय ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पीएमजी सुनील कुमार राय ने कहा कि हम अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। जनता के प्रति जवाब देह हैं और इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर माह के पहले और तीसरे शुक्रवार डाक समाधान दिवस आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9451481919 जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.