चतरा, अगस्त 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पेक्सा गांव से करीब एक दर्जन शिव भक्त डाक बम के रूप में मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। भक्तों ने करीब 30 किलोमीटर की दूरी लगातार पैदल तय कर मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित शस्त्र लिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।सभी भक्तों ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ यात्रा पूरी की।करीब 30 किलोमीटर लगातार पैदल चलने के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।भक्तों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा के कारण डाक बम के रूप में भद्रकाली पहुंचकर जलाभिषेक करने का संकल्प लिया था। यात्रा के दौरान रास्ते भर शिव भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भद्रकाली पहुंचने के बाद भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शस्त्र लिंग पर जल अर...