डाक बमों की सुल्तानगंज में उमड़ी भीड़
भागलपुर, अगस्त 17 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में रविवार को डाक बमों की संख्या में अन्य दिनों की अपेक्षा इजाफा देखा गया। प्रत्येक सोमवारी डाक बम रविवार को डाक जल उठाकर सोमवार को बाबाधाम पहुंचकर भोलेनाथ को जल अर्पण करते हैं। डाक जल उठाकर जाने वाले डाक बमों को इस बात की शिकायत है कि बाबाधाम में डाक बमों को पूजा-अर्चना के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं मिल पाती है। डाक प्रमाण पत्र के लिए काउंटर पर पर्ची कटाने की भीड़ लगी रही। सीढ़ी घाट पर मिले दर्जनों डाक बमों ने बताया कि हमलोग डाक बम जाने के लिए पहले से ही तैयारी करते हैं। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज में गंगा रुठी, कांवरियों की लग रही भीड़ यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 120 डाक बम सुल्तागंज के लिए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.