मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के उत्तरी डाक परिमंडल अपने क्षेत्र के करीब 450 अधिकारियों और कर्मियों को रविवार को सम्मानित करेगा। इन कर्मियों ने पिछले महीने संपन्न डाक बचत सेवा उत्कृष्टता प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। उत्तरी डाक परिमंडल के पीएमजी पवन कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को सेवा से समृद्धि नाम दिया गया है। चयनित डाक कर्मियों को बिहार सर्किल के निदेशक (डाक सेवाएं मुख्यालय) पवन कुमार के हाथों सम्मानित किया जाएगा। बताया कि परिमंडल में पहली बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाक अधिकारियेां और कर्मियों को सार्वजनिक मंच से सम्मानित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अन्य डाककर्मियों व अधिकारियों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.