मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की बिहार इकाई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार को शहर के भगवानपुर स्थित एक विवाह भवन में हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम नारायण ने कहा कि केंद्र के साथ ही राज्य सरकार अभिकर्ताओं का शोषण करने के लिए नित नये हथकंडा अपना रही है। अब केंद्र सरकार के निर्देश पर विभागीय अधिकारी ऐसे नियम बनाने में जुट गए हैं, जिससे डाक बचत सेवाओं का निजीकरण किया जा सके। इसके लिए वह वित्त मंत्रालय के एक नये नियम का सहारा ले रही है। इस नियम के अनुसार प्रति खाता खोलने पर वह विभाग को 216 रुपये का भुगतान करता है। ओम नारायण ने कहा कि सरकार ने अभिकर्ताओं का दमन करने के लिए उनके कमीशन में कटौती कर दी है।इसके पहले कार्यक्रम का उद्धाटन नगर विधायक रंजन कुमार ने करते हुए अभिकर्ताओं को हरसंभव सह...