बाराबंकी, मार्च 13 -- रामनगर। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के स्टेशन रोड स्थित डाक बंगले में पेयजल की व्यवस्था बिजली पर निर्भर है। यहां बिजली रहने पर ही कर्मचारियों को पानी मिल पाता है, जबकि बिजली कटते ही पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। बताया जाता है कि डाक बंगले परिसर में लगा एकमात्र हैंडपंप करीब एक वर्ष से खराब पड़ा है और दूसरा कोई हैंडपंप मौजूद नहीं है। ऐसे में बिजली रहने पर सबमर्सिबल चलाकर कर्मचारी किसी तरह पानी पीने की व्यवस्था कर लेते हैं लेकिन बिजली न रहने पर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की समस्या भी गंभीर होने लगी है। कर्मचारियों का कहना है कि जल्द ही या तो खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त कराया जाए या फिर नया हैंडपंप लगवाया जाए, ताकि बिजली न रहने पर भी पीने के पानी की व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.