नवादा, मार्च 16 -- बोले नवादा पेज की सेकेंड लीड ---- कौआकोल फोटो-01, कौआकोल का पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर। कीचड़ और कचरे का लगा है अंबार, दुर्गंध से परेशानी डाक बंगला परिसर में बांधे जा रहे मवेशी कौआकोल, शिवशंकर सिंह विभाग एवं अधिकारियों की अनदेखी के चलते इन दिनों कौआकोल के जोगाचक अवस्थित पीडब्ल्यूडी डाक-बंगला परिसर जोगाचक गांव एवं बाजार का जल निकासी स्थल (मैनहोल) बना हुआ है। गांव व बाजार वासियों द्वारा पूरे बाजार की नालियों को डाक-बंगला के परिसर में लाकर गिरा दिया गया है। जिससे कारण वहां कीचड़ एवं कचड़े का अंबार सा लग गया है। नालियों के कीचड़ से निकलने वाली दुर्गंध लोगों को जीना हराम कर दिया है। सड़ांध की स्थिति पैदा हो जाने से लोगों को मुंह पर रुमाल रखकर आना-जाना पड़ रहा है। बावजूद किसी भी अधिकारी की इस तरफ ध्यान नहीं है। लोगों की शिका...