कन्नौज, जनवरी 4 -- कन्नौज। शहर के सरायमीरा क्षेत्र स्थित डाक बंगला इलाके में नलकूप खराब हो जाने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बीते दो दिनों से क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं आ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है।लोगों के मुताबिक क्षेत्र में लगे नलकूप की मोटर खराब हो जाने के कारण जलापूर्ति बंद हुई है। समस्या के चलते लगभग एक हजार घरों के लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं। सर्दी के मौसम में अचानक पानी की आपूर्ति रुकने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। पानी के अभाव में घरेलू कामकाज, खाना बनाने, साफ-सफाई और अन्य दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.