पूर्णिया, अप्रैल 4 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र के डेंगराह चेक पोस्ट पर जांच के दौरान विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ जितेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आलोक में करवाई की गई। दालकोला चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम ने मद्य निषेध विभाग द्वारा वाहन का स्कैनिक किया गया तो शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। एसडीपीओ ने बताया कि वाहन को जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि डाक पार्सल में रखे 150 कार्टन में 750 एमएल के कुल 1350 लीटर विदेशी शराब मिली। गिरफ्तार वाहन चालक सुब्रता मंडल पश्चिम बंगाल के चकुलिया थानाक्षेत्र स्थित देवगा गांव निवासी ललित मंडल का पुत्र है। वह बंगाल से शराब की खेप लेकर पूर्णिया की ओर आ रहा था। ज...