पूर्णिया, अप्रैल 9 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के दालकोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में डाक पार्सल वाहन से विदेशी शराब की खेप जब्त की गई है। थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई की गई। दालकोला चेक पेस्ट पर मद्य निषेघ विभाग एवं बायसी पुलिस में सामूहिक रूप से वाहन चेकिंग चलाया। भारी मात्रा में पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान को देखकर चालक डाक पार्सल गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गाड़ी की जांच में 1002 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एक सप्ताह पूर्व भी डाक पार्सल वहान से 1350 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.