गया, फरवरी 14 -- बहेरा थाने की पुलिस ने डाक पार्सल लिखे पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन से 1359 लीटर शराब और 120 लीटर स्प्रिट जब्त की गई। चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि झारखंड की ओर से एक डाक पार्सल लिखे पिकअप वैन पर अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। बहेरा पुलिस की टीम डोभी-चतरा सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। पिकअप वैन की जांच में 1359 लीटर शराब और 120 लीटर स्प्रिट मिली। वाहन का चालक सह तस्कर पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव का संदीप कुमार और उपचालक धर्मजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रविरंजन ने बताया कि चालक संदीप पर झारखंड के चरही (हजारीबाग) सहित कई थानों में केस दर्ज है। संदीप और धर्मजीत झारखंड से शराब ला रहा था। होली पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.