समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के कल्याणपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर रात डाक विभाग का पार्सल गाड़ी सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में गाड़ी का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका उपचार किसी निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उक्त डाक पार्सल गाड़ी समस्तीपुर की ओर से दरभंगा जा रही थी इसी दौरान कल्याणपुर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक चालक के द्वारा साइड लेने के क्रम में पार्सल गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क पर ही पलट गया। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...